जानसठ: भोपा पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान; वीडियो हुआ वायरल
भोपा पुलिस स्टेशन परिसर में बुधवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी हुई एक कर में अचानक आग लग गई और धू धू कर जलने लगी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान मौके पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला,आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।