जानसठ: थाना भोपा पुलिस ने मारपीट प्रकरण के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
थाना भोपा पुलिस ने मारपीट प्रकरण मामले के मंगलवार शाम 6:00 के आसपास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देश में लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत मारपीट प्रकरण मामले के आरोपी प्रवेश, जगपाल,चंद्रकिरण और पप्पू को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।