कोईलवर: कोईलवर में महिला मंडल द्वारा अखंड हरी नाम संकीर्तन एवं शिव चर्चा का आयोजन किया गया
कोईलवर नगर पंचायत में वरिष्ठ पत्रकार अमोद कुमार के सौजन्य से महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा अखंड हरी नाम संकीर्तन तथा शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान हरि नाम संकीर्तन धार्मिक गानों के धूनो पर महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार अमोद कुमार ने कहा की इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम बढ़ता है।