गोरखपुर: छात्रों ने रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा, 30 छात्रों ने किया रक्तदान
महानगर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में रविवार को श्री गुरुनानक देव रक्तदान सेवा सोसायटी एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में तीस लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर स्वस्थ समाज की कामना की और दूसरों को भी रक्तदान सेवा के क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया।गुरुद्वारा जटाशंकर में शिविर का शुभारंभ हुआ।