जगदीशपुर: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
भागलपुर जिले के कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मॉल का मुख्य गेट खुलते ही अंदर धुआं भरा हुआ था और आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।