अटेर: फूड विभाग ने प्रयोगशाला लैब के माध्यम से कई होटल और मिठाई की दुकानों का निरक्षण कर खराब मिठाई को कराया नष्ट
Ater, Bhind | Jul 7, 2026 भिण्ड कलेक्टर के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला लैब के माध्यम से ट्रेनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।फूडविभाग द्वारा रॉयल इन होटल, न्यू बृज की रसोई होटल एवं कुशवाह भोजनालय, ग्वालियर रोड भिण्ड के स्टोर रूम एवं किचिन का निरीक्षण कर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच कर होटल के कर्मचारियों को रखरखाव की जानकारी दी