➡️ मंत्री श्री राजपूत ने जैसीनगर में किया पैदल भ्रमण
समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को जैसीनगर नगर क्षेत्र मे नागरिकों के साथ व्यापक पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली और घर-घर पहुंचकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशि स्वीकृत की तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का स्वयं निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में 40 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ की लागत से आॅडोटोरियम, 12 करोड़ की लागत से काॅलेज भवन, 2 करोड़ की लागत से बस स्टैंड से जहां जैसीनगर का विकास किया तो वहीं जैसीनगर के लिए 20 करोड़ की लागत से बनने वाली 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
मंत्री श्री राजपूत ने भ्रमण के दौरान किसी औपचारिक कार्यक्रम की बजाय आम नागरिकों के बीच बैठकर सहज वातावरण में संवाद किया। उन्होंने हर मोहल्ले और हर गली में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा मेरा घर है और जैसीनगर का प्रत्येक परिवार मेरे अपने परिवार का सदस्य है। मैं केवल आप सबसे मिलने, आपका हाल जानने और आपकी समस्याएं स्वयं सुनने के लिए आपके बीच आया हूं। जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहना है। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
➡️ जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
पैदल भ्रमण के दौरान जैसीनगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों ने मंत्री श्री राजपूत का शाल, श्रीफल, फूल-मालाओं तथा पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यापारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कई स्थानों पर मंत्री श्री राजपूत लोगों के बीच बैठकर लंबे समय तक चर्चा करते रहे। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं से भी आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
➡️ घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार खुशहाल, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे हर घर तक मूलभूत सुविधाएं, बेहतर सड़कें, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचे। भाजपा सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।
➡️ जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान कराना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से सुरखी विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण के कार्यों को पूरी गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह नयाखेड़ा, शिवदयाल बड़ोन्या, प्रियंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष धरर्मेंद्र त्यार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, धीरज सिंह औरिया, नरेंद्र डब्बू आठिया, जैसीनगर संरपंच नंदलाल चढ़ार, सरपंच डाॅ.हेमंत ठाकुर, नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक सभी विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारी, मंत्री श्री राजपूत के साथ पैदल भ्रमण में शामिल रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar