भिंड नगर: दंदरौआ में सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराया ड्रोन, यूट्यूबर हिरासत में, पूछताछ शुरू
भिंड के दंदरौआ धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले थे। जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके ऊपर अचानक एक ड्रोन मंडराता हुआ दिखाई दिया।ड्रोन दिखाई देने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों पुलिस चौकन्नी हुई