कासगंज: नगला भंडारी गांव में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला भंडारी में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार नगला भंडारी निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी बृजेश कुमारी की शादी लगभग 2 साल पहले हुई थी। मृतका के पेट में आठ माह का बच्चा था।