गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब कांड में 4 व अन्य कांडों में 7 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे NDPS एक्ट,रंगदारी कांड,scst एक्ट,आर्म्स एक्ट,अपहरण,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 11 को गिरफ्तार किया है।