मढ़ौरा: जदयु प्रखंड नेता के वायरल वीडियो का युवती ने किया खंडन, बदनाम करने की बताई साजिश
मढ़ौरा जदयु प्रखंड अध्यक्ष के वायरल वीडियो का वीडियो में शामिल युवती ने साफ तौर पर खंडन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को बदनाम करने का साजिस बताया है। रविवार की दोपहर एक बजे युवती ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि वह शौच करने गयी थी तभी कुछ मनचले आये दिखाई दिये और वह भागी तभी प्रखंड अध्यक्ष सामने मिल गये और उसे सड़क तक पहुंचाया।