#अलीगढ़ में कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य कायाकल्प, भारत दर्शन थीम पर बनेगा आकर्षक वेलकम अर्बन स्पेस; महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास,अलीगढ़ के ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण की शुरुआत हो गई है। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। परियोजना को भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा। सड़क किनारे क्षेत्र को आकर्षक वेलकम अर्बन स्पेस बनाकर कलाकृतियों, हरियाली और भारतीय ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। इससे कठपुला को नया आकर्षक स्वरूप मिलेगा और शहर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम इससे पहले मीनाक्षी और क्वार्सी पुल का भी सौंदर्यीकरण करा चुका है।
#Aligarh #Kathpula #NagarNigam #Beautification #IndiaHeritage
Koil, Aligarh | Sep 29, 2026