खेरागढ़: सैंया में भूमि विकास बैंक के खिलाफ किसानों का धरना 11वें दिन भी जारी
सैंया क्षेत्र में भूमि विकास बैंक के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैंक किसानों का शोषण कर रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। बुधवार शाम 5 बजे उन्होंने बैंक की नीतियों पर नाराजगी जताते ह