बक्सर: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी कोलकाता से गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी साइबर थाना कांड संख्या 05/23 के तहत की गई है। साइबर एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि डुमरांव स्टेशन रोड निवासी विकास कुमार से डीमैट अकाउंट खुलवाने और शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा का लालच दिया।