अशोक नगर: अशोकनगर जिले के माहाना गांव के पास डबल डेथ मिस्ट्री, कार में मिले युवक-युवती के खून से सने शव
अशोकनगर में सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 3 बजे ईसागढ़ रोड पर महाना गांव के पास एक कार में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत गोली लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। युवक के सिर पर गोली का निशान मिला है, जबकि युवती के शरीर पर गंभीर चोटें हैं।