जमुई: खादिग्राम के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 13, 2025 खादीग्राम के पास शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल दोनों पति-पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से उसे हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया, जबकि पत्नी की हालत सामान्य बनी हुई है।