गोरखपुर: पैडलेगंज पुलिस चौकी के सामने रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों को सदर सांसद रवि किशन ने अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया
आज शाम में एक कार्यक्रम से लौट रहे सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पैडलेगंज पुलिस चौकी के सामने रोड एक्सीडेंट में घायल युवकों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और युवकों का हाल-चाल जाना उनकी मदद किया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर उन्होंने अपने वाहन से घायल युवकों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। घायल की पहचान पिपरापुर निवासी कादिर के रूप में हुई है।