गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की खरीद फरोख्त करने वाले 7 दलालों को चिलुआताल पुलिस ने फत्तेपुर से किया गिरफ्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज को अच्छी चिकित्सा का भरोसा देकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने वाले गिरोह के 7 दलालों को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के पास से मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मोटा कमीशन खाते थे। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है।