गोरखपुर: एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस ऑफिस में सुनी फरियादियों की फरियाद
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आज दर्जनों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। टोकन प्राप्त करने के बाद एक-एक करके एसएसपी से मिले। एसएसपी नेवसमस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद संबंधित थाने के थानेदार व अधिकारियों को फोन व चिट्ठी के माध्यम से निस्तारण के निर्देश जारी किए।