गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नए सीआरसी भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सदर सांसद रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास ,पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी .आर.सी) के नए भवन के उद्घाट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की वर्तमान समय में चल रही विकास परियोजनाओं की सराहना की। सांसद ने इस दौरान बच्चों में हियरिंग एड डिवाइस भी वितरित किया।