सिंगरौली: कलेक्टर ने की 174 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई, प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 174 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया। जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया।