चन्द्रपुरा: नर्रा में भाजपा तेलो मंडल ने शक्ति केंद्र और बूथ समिति के गठन पर की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी तेलो मंडल अंतर्गत नर्रा शक्ति केंद्र की एक आवश्यक कार्यकारिणी की बैठक नर्रा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाह ने की। बैठक में मुख्य रूप से तेलो मंडल प्रभारी निर्मल महतो मुख्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शक्ति केंद्र और बूथ समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई....