बड़ौत: दरकावदा निवासी आरोपी को व्हॉट्सएप के माध्यम से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार, 1 सट्टा पर्ची, ₹640 व पेन बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 30, 2026 सार्वजनिक स्थान पर जुआ/सट्टा खेलने वाले अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बिनौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान ऑनलाइन जुआ खेलते हुए 1 आरोपी वकील पुत्र याद मोहम्मद उर्फ छोटा निवासी ग्राम दरकावदा को गिरफ्तार किया है। जो व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे की खाईवाडी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 सट्टा पर्ची, ₹640 नगद व एक पेन बरामद हुआ है