गुना नगर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की सामाजिक समरसता रथ यात्रा गुना पहुंची, निजी गार्डन में हुआ स्वागत
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही सामाजिक समरसता रथ यात्रा गुना पहुंची। 13 अप्रैल को प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया, जय श्री राम वंदे मातरम की जयकारों के साथ स्वागत किया। 1008 श्री महामंडलेश्वर प्रभुतानंद पीलीकोठी चित्रकूट ओर संत तारणदास जी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गार्डन में पूजन कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।