रैपुरा: ग्राम बघवार कला में 15 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Raipura, Panna | Mar 21, 2025 रैपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बघवार कला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग ने आज दिन शुक्रवार दिनांक 21 मार्च को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतिका जिसकी पहचान सुहानी कोरी पिता गणेश कोरी उम्र-15 वर्ष निवासी बघवार कला के रूप में हुई है।