भभुआ: उदपुरा गांव के पास दुर्गावती नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 3, 2026 उदपुरा गांव के पास दुर्गावती नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को 11:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के उदपुरा गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ यादव के 82 वर्षीय पुत्र स्वार्थी यादव बताया जाता है। पुत्र अमरनाथ सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी गांव के पास दुर्गावती नदी में स्नान करने के लिए गए हुए थे