कासगंज: कासगंज में समाजसेवी हरवीर भारतीय ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था का वर्तमान स्वरूप आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लिए कष्टप्रद साबित हो रहा है। प्रीपेड प्रणाली के कारण उपभोक्ताओं में आर्थिक, मानसिक और सामाजिक असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली।