झीलों की नगरी उदयपुर में किन्नर समाज की गादीपति पायल बुआजी को डरा-धमकाकर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पायल बुआ ने खांजीपीर निवासी सद्दाम पठान पर ब्लैकमेलिंग, रेकी करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के विरोध में सोमवार को पूरा किन्नर समाज और हिंदू संगठन सूरजपोल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।