जगन्नाथपुर प्रखंड के मलूका गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई।मलूका गांव निवासी राजेश हाइबुरु की पत्नी जीबीनी हाइबुरु अपने दो वर्षीय बेटे आयुष हाइबुरु के साथ बुधवार शाम करीब 6 बजे घर के आंगन में थी।इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली कड़की और उन्हें चपेट में ले लिया।