भभुआ: नगर पालिका गेट से बाइक चोरी के मामले में भभुआ थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Aug 19, 2025 भभुआ नगर पालिका गेट से बाइक चोरी मामले को लेकर भभुआ थाना में आवेदन दिया गया है। मंगलवार को 12 बजे थाना पर दिए गए आवेदन में थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी शांतनु गिरी ने बताया कि निजी कार्य हेतु भभुआ बाजार गया था। वही नगर पालिका गेट के सामने बाइक को खड़ी कर जूते के दुकान पर जूता खरीदने गया। वही वापस खरीदारी कर जब लौट कर आया तो देखा कि बाइक चोरी हो गई थी।