भभुआ: जैतपुर कला गांव में भूमि विवाद के दौरान घायल युवक को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया, कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Aug 19, 2025 जैतपुर कला गांव में भूमि विवाद के मारपीट में एक घायल युवक को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना सोमवार की देर रात्रि 8:30 बजे की बताई गई। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कला गांव निवासी ददन बिंद के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनो ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पहले से दो पक्षों में विवाद चल रहा था।