भभुआ: शराब पीने के मामले में अलग-अलग जगहों से भभुआ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Aug 19, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पीने के मामले में तीन लोग को गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार को 2 बजे भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि सभी भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के भानु कुमार तथा राजकुमार चौधरी और भभुआ शहर के वार्ड 22 निवासी दीपक कुमार है। सभी पर सदर में मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई किया गया है।