प्रयागराज: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की फॉर्च्यूनर होगी कुर्क,दोस्त को धमकी देकर ली थी कार
सद्दाम के करीबी दोस्त ने पुलिस अफसर के सामने हालफनामा देकर कहा कि सद्दाम ने जबरन डरा धमका कर उसके नाम पर फॉर्च्यूनर गाड़ी फाइनेंस कराई थी।इस शख्स ने अपना नाम तफवीज अहमद निवासी महक अपार्टमेंट सिविल लाइंस बताया है।सद्दाम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी उसके नाम फाइनेंस कराई थी लेकिन,यह गाड़ी कभी उसे नहीं दी।सद्दाम की फॉर्च्यूनर को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया गया।