प्रयागराज: जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर फूलपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा छोड़,कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता
प्रयागराज के जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आज गुरुवार को फूलपुर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।बीजेपी की महिला मोर्चे की नेत्री समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर लिया।जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।पार्टी कार्यालय में फूलपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक की।