प्रयागराज: सी0टी 0सी 0 डिवाइडर कट के पास से पुरामुफ्ती पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-130/24 धारा 137(1)(B)/87/64 बी0एन0एस0 व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त कुलदीप को मुखबिर की सूचना पर आज सी0ए0टी0सी0 स्कूल के डिवाइडर कट के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया ।