प्रयागराज: नैनी निवासी युवक की खाने की नली में फंसा खड़ा आलू, तीन दिन बाद दूरबीन विधि से आलू निकालकर बचाई गई जान
नैनी का रहने वाला शिवम यादव की खाने की नली में तीन दिन खड़ा आलू फंसा रहा उसके पेट में 3 दिनों तक ना तो खाना गया ना ही पानी,युवक बिल्कुल गंभीर स्थिति में पहुंच गया। उसे शांति विलास हॉस्पिटल लाया गया यहां ईएनटी सर्जन डॉक्टर अजय शुक्ला ने जब जांच कराई तो पता चला आलू फस गया है।तत्काल उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और दूरबीन विधि से आलू निकाला गया है।