प्रयागराज: मोहम्मद इमरान और गुड्डू द्वारा एलीना सिटी फेज़ टू में की जा रही अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त, भारी पुलिस बल मौजूद
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने भु माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मो. इमरान और गुड्डू द्वारा एलिना सिटी फेज़ 2 में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। यह अवैध प्लॉटिंग 20 बीघा जमीन पर की जा रही थी। कटौहला गौसपुर, कालिंदीपुरम 120 फिट रोड, कसारी मसारी और बाजूपुर में हो रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्यवाही की गई। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद थी।