मनकापुर: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के मामले में युवक के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर राजपूत समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले मे रामापुर के कुणाल, सूरज और पंकज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ऐलनपुर ग्रन्ट निवासी अरविंद जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर समाज विशेष को लक्ष्य बनाकर आपत्तिजनक व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जिससे समुदाय मे आक्रोश फैल गया। बुधवार 5 बजे SHO ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया।