मैनपुरी: दन्नाहार कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मजदूर की हुई मौत
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम सथिनी दलीपपुर निवासी मजदूर लक्ष्मणदास पुत्र मानिकचंद्र सोमवार की सुबह साइकल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बीएस चौहान स्कूल के पास पहुंचा तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मजदूर घायल हो गया। मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।