मैनपुरी: ओछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहे के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहे के पास भोगांव क्षेत्र के नरेनीपुर निवासी विनय पुत्र श्री किशन अपनी बहन के घर से होकर अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी पड़रिया चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार विनय घायल हो गई। घायल विनय को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।