मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में समाज सुधारक पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के गायब होने पर कार्यकर्ताओं ने थाने में की शिकायत
मैनपुरी के जेल चौराहे के पास से 19 तारीख को समाज सुधारक पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष पूजा शाक्य मैनपुरी में आई हुई थी। इसके बाद वह कही गायब हो गई। वहीं परिजनों के द्वारा उनको काफी तलाशा गया। लेकिन उनका पता नहीं लगा। इसके बाद पति ने पार्टी के लोगों के साथ थाने में पहुंच बरामदगी को लेकर शिकायत की है।