मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में कार सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के R D गुप्ता पेट्रोल पंप के पास कार सवार दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर डंडे और असलों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद उसको कार में डालकर ले गए। वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।