जिले के विशुनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता की मां के अनुसार, घटना सोमवार रात्रि की है जब उनकी नाबालिग बेटी गांव में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे पकड़ लिया।