सुसनेर: हाथी दरवाजा क्षेत्र में पुलिस का 'एक्शन', बेतरतीब वाहन चालकों के काटे चालान
गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे, हाथी दरवाजा क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस के नेतृत्व में संपन्न हुई। सड़क पर गलत तरीके से खड़े दो पहिया वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिन्हें निशाने पर लिया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए और उनसे जुर्माना वसूला गया।