मोठ: गुरसराय थाना पुलिस ने बैंकों में की सघन चेकिंग, साइबर ठगी के बारे में लोगों को किया जागरूक
Moth, Jhansi | Jul 11, 2025 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे गुरसराय थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा असमां बकार के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शाखा गुरसराय, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुरैठा में की गई।