सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचकर गौरक्षा दल ने DM अरविंद चौहान से मुलाकात की, नकुड की बेटियों के लिए उठाई आवाज
गौरक्षा दल के समस्त कार्यकर्ताओं ने जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी अरविंद चौहान से शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे भेंट कर नकुड विधानसभा के फिरोजाबाद, दूधगढ़ गांवों से मुस्लिम लड़कों के साथ गायब हुई सनातनी बेटियों के लिए न्याय की मांग की। संगठन ने कहा कि सनातन धर्म की प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।