मंदसौर जिले में आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। अब प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के साथ जल सुनवाई भी की जाएगी। 13 जनवरी 2026 को पहली बार जनसुनवाई के साथ जल सुनवाई आयोजित होगी।