बिक्रम: बिक्रम थाना पुलिस ने डकैती व चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
Bikram, Patna | May 10, 2026 बिक्रम थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती, चोरी और जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में संलिप्त एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा। इस इस संबंध में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।