मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 पर हाई अलर्ट, एडीजी भानु भास्कर ने खुद सड़क पर उतरकर शिव चौक से NH-58 तक पूरे रूट का किया निरीक्षण
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर, DIG अभिषेक सिंह,SSP संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक, खतौली गंग नहर, रामपुर तिराहा और NH-58 सहित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, ट्रैफिक, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश।