मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया में रुपए के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी नगरिया में रुपए के लेनदेन को लेकर दबंगों ने फायरिंग कर दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं छोटी नगरिया निवासी कोमल यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उन्होंने नगरिया चौराहे निवासी एक व्यक्ति को 10 लाख रुपए उधार दिए थे जब उन्होंने रुपए मांगे तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।